जिला कारागार में बन्द बिचाराधीन बन्दियों ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जेल में हड़कंप

जनपद सुल्तानपुर के जिला कारागार में हत्या के आरोप में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।
फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।कोतवाली नगर के गभड़िया के पास जिला कारागार स्थित है। बुधवार दोपहर जेल में दो कैदियों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद सनसनी फैल गई।
बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना अधिकारियों दी। सूचना के बाद जेल के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। घटना के बाद से जेल अधीक्षक का फोन बंद है। जिन दो कैदियों की जेल में मौत हुई है।उनकी शिनाख्त अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग