पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की बढ़ी मुश्किले, आर्थिक लेनदेन की जांच शुरू


बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके पति आलोक मौर्य ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतें की हैं। इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है।
ज्योति मौर्या हाल ही में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ प्रेम संबंध के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इस पर उनके पति आलोक मौर्य ने कई फोरम पर शिकायतें की थीं। नियुक्ति विभाग को भी भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का जिक्र किया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का फैसला लिया।
मामले में आगे की जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर