10 अगस्त को पेंशन अधिकार महारैली दिल्ली में जौनपुर से हजारों कर्मचारी शिक्षक करेंगे सहभागिताः डॉ प्रदीप सिंह


जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उo प्रo (NJCA) के बैनर तले केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने बाली पुरानी पेंशन बहाली महारैली के लिए कर्मचारी जागरण अभियान के तहत अग्रिम रणनीति तय करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के सभागार में आवश्यक बैठक की गयी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष  डॉ प्रदीप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा  कि जनपद के सभी संगठनो से अनुरोध है कि आप सभी अपने विभागीय संगठनों की बैठक करके पुरानी पेंशन बहाली अधिकार महारैली में चलने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूची सहित टोली बना लें। क्रांति माह अगस्त के संसद मानसून सत्र में दिल्ली पहुंचकर एनपीएस भारत छोड़ो के साथ करो या मरो की आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न करना अन्याय की पराकाष्ठा है जिस पर अब सरकार को निर्णायक निर्णय लेना ही होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने महारैली में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों के साथ दिल्ली कूच करने की बात कही। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने केंद्र सरकार से मानसून सत्र में ही पुरानी पेंशन बहाल करने की अपील किया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पीएफआरडीए काला कानून संसद में खारिज करने की बात कही। उत्तर प्रदेश जल निगम के जिला सचिव इं सुजीत कुमार ने सरकार के दोहरे चरित्र पर रोष व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की अपील किया। राज्य कर्मचारी अधीनस्थ कृषि सेवा के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग का कर्मचारी एक जुट हो चुका है और पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्णतः कटिबद्ध एवं संकल्पित है। आंगनबाड़ी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सरिता सिंह ने निजीकरण का विरोध करते हुए मानदेय कर्मियों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। आज की बैठक में राजेश कुमार सिंह टोनी, डॉ सतीश पाठक,शैलेंद्र कुमार सिंह, जय सिंह यादव, रविंद्र बहादुर सिंह,सरताज सिंह, तेज बहादुर, विपिन यादव, कुलदीप यादव,अजय लाल मौर्य, अमरनाथ निषाद, जया साहनी, नफीस फातमा आदि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारे लगाते हुये 10 अगस्त को दिल्ली महारैली में चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने