जूते चप्पल की गोदाम में भीषण आगजनी 50 लाख रुपए का सामान जलकर हुआ खाक


जौनपुर। जनपद मुख्यालय स्थित थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित वाजिदपुर दक्षिणी में बुधवार की रात जूते चप्पल के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पहुंचे और चार गाड़ियों के साथ आग बुझाने में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। गोदाम मालिक अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उनकी दुकान कचहरी रोड पर है और यहां पर जूते चप्पल व अन्य सामानों का गोदाम बना रखा था। इसमें 50 लाख से ऊपर का माल रखा हुआ था जो आग की चपेट में है। फिलहाल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी