चलती अर्टिगा कार में लगी आग, धू-धू कर जल गई पूरी गाड़ी पांच सवारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव के पास स उस समय हड़कंप मच गया जब चलते-चलते एक अर्टिगा कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गाड़ी में सवार पांच लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, मडियाहूं के चोरारी गांव निवासी दो महिलाएं और तीन पुरुष सोमवार की शाम मीरगंज थाना क्षेत्र के भीदुना गांव में दावत में शामिल होकर लौट रहे थे। जब उनकी अर्टिगा कार गहलाई गांव के पास पहुंची, तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा।

ड्राइवर उपेंद्र सरोज ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलकर राख हो गई।

सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। सौभाग्य से सभी सवार सुरक्षित हैं। पुलिस ने वाहन के अवशेषों को कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह