विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने दिया अर्घ्य,जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामन,सद्भावना पुल पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मंगलवार की भोर में जौनपुर का सद्भावना पुल भक्ति और उत्साह के रंगों में रंग गया। हजारों श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजीदौरी सिर पर लिए और लोकगीतों की मधुर ध्वनि के बीच आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित कर रही थीं। इस अनुपम दृश्य में जनपद की लोकप्रिय विधायक डॉ. रागिनी सोनकर भी आम श्रद्धालुओं के बीच आस्था के इस महा समागम में शामिल हुईं।

भीड़ के बीच विधायक डॉ. सोनकर ने अपनी कार से ही श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपार जनसैलाब के बीच उन्होंने वाहन से उतरकर पैदल घाट की ओर प्रस्थान किया। उन्होंने श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और जिलेवासियों के कल्याण, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की। साथ ही छठ मइया की जय जय के नारे लगाकर लोगों में आस्था का जोश भर दिया। घाट पर लोकगीतों की गूंज और दीपों के प्रतिबिंब से सजा वातावरण मानो पूरी धरती को आस्था का आलोक दे रहा था। श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए डॉ. सोनकर ने कहा, “छठ पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा है। इसमें मातृशक्ति की तपस्या और सामाजिक एकता दोनों का अद्भुत संदेश निहित है।

भोर की पहली किरण जैसे ही गंगा-जमुनी तहज़ीब के इस घाट पर बिखरी, सबके चेहरे भक्ति की चमक से आलोकित हो उठे। कहा जा सकता है कि सद्भावना पुल पर डॉ. रागिनी सोनकर की उपस्थिति ने न केवल इस पर्व की भव्यता बढ़ाईबल्कि जनता और जननेता के बीच आत्मीयता का भी नया पुल रच दिया।

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया