लापता दो बच्चियों को होटल में मिलने पर पुलिस ने होटल जाने क्यों किया सील



लखनऊ। कृष्णा नगर से गुरुवार को लापता हुई दो बच्चियां नाका के मंगलम होटल में मिलीं। दोनों विदेश जाने के लिए घरवालों को बिना बताए निकली थीं। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनके पास मोबाइल फोन है। सर्विलांस के जरिए पुलिस नाका के मंगलम होटल पहुँची तो दोनों बच्चियां वहां एक कमरे में ठहरी हुई मिलीं। 
एसीपी कृष्णा नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों के लापता होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर दोनों की तलाश की जा रही थी। छानबीन में दोनों बच्चियां मंगलम होटल में पाई गईं। दोनों ने आधार कार्ड दिखाकर एक कमरा बुक कराया था। दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारजन को सौंप दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नाबालिग बच्चियों को बिना छानबीन किए कमरा देने पर होटल मंगलम को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियां विदेश जाने की फिराक में थीं परिवार जन ने दोनों के सकुशल बरामद होने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस होटल के मैनेजर व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह