कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- संजय ठाकुर



जौनपुर । आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक त्रिस्तरीय चुनाव के संदर्भ में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता संजय ठाकुर ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष मजबूती से अपने-अपने वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को पूरे दमखम से जिताने का काम करें वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि पार्टी का हर एक पदाधिकारी, जिला से ब्लॉक स्तर तक हर एक कार्यकर्ता साथ खड़े होकर पार्टी को पंचायत चुनाव में मजबूत करने के साथ-साथ हर स्तर पर प्रत्याशियों  की जीत सुनिश्चित करेंगे । बैठक में उपस्थित रायपुर छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष उद्धव राव वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के जीत का तोहफा हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर श्रीमती प्रियंका गांधी जी को सौंपेंगे । उक्त बैठक में आरसी पांडे, रामचंद्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह बाबा, हीरालाल पाल, अजय सोनकर, डॉक्टर संतोष गिरी, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, शिखर द्विवेदी, राकेश सिंह,पंकज सोनकर, राजन तिवारी, शार्दुल सम्राट, बबलू गुप्ता, मुकेश पांडे , आजम जैदी, तोकिर खान,प्रभात विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह,अमित तिवारी वह सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया ।


Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*