पत्रकार को पितृशोक,मीडिया जनों सहित समाज सेवियों ने दी श्रद्धान्जलि



जौनपुर। पत्रकार आनंद देव यादव के पिता समाजसेवी विभूति नारायण यादव का आज निधन हो गया। 75 वर्षीय यादव विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे ।आज दोपहर उन्होंने अपने पैतृक आवास करतिहा गांव पर अंतिम सांस ली। पत्रकार के पिता के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रीय सपा विधायक लकी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
बक्शा विकास खंड के करतिहा गांव निवासी  पत्रकार आनंद देव यादव के पिता विभूति नारायण यादव का उपचार मुंबई के बड़े अस्पताल में कराया जा रहा था।
वहां से काफी स्वस्थ हो जाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हे घर लाया गया था।पत्रकार के पिता के निधन की खबर लगने पर पत्रकारों सहित समाज सेवी संगठन के लोंगो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश