फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन बेचने वाले अब पुलिस हिरासत में छानबीन जारी


जौनपुर। तहसील शाहगंज में फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे दो जालसाजों को परिजन व ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जालसाज से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। नगर से सटे ताखा पूरब गांव निवासी प्रमोद कुमार दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। गांव में उनकी जमीन है। जिसपर जालसाजों की नीयत खराब हो गई।
आरोपी खेतासराय थाना क्षेत्र के अरजनपुर निवासी ताखा पश्चिम गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहता था। कीमती जमीन को बेचने के लिए प्रमोद कुमार के नाम से अपने एक साथी का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन बेचने का प्रयास करने लगा। क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर से उसने दो लाख रुपए बतौर बयाना भी ले लिया। तीन दिन पहले जमीन कारोबारी जब जमीन देखने के लिए गांव में पहुंचा तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने दिल्ली में रह रहे जमीन के मालिक प्रमोद से संपर्क किया तो उसने बेचने से इंकार किया। लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत की तो उसने बताया कि दो युवकों द्वारा जमीन बेचने की बात बताते हुए खेतासराय थाना क्षेत्र के अरजनपुर गांव निवासी युवक व उसके साथी का आधार कार्ड दिखाया। जिसपर लगी फोटो से जालसाजों की पहचान होने पर बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने दोनों जालसाजों को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि