जानिए डीएम ने खेतासराय नगर पंचायत के ईओ का वेतन काटने का आदेश क्यों दिया


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकास भवन के सभागार में अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में एस.टी.पी. के लिए जगह चिन्हित कर लिया जाए और जिन नगरपालिका/नगर पंचायतों में जगह चिन्हित हो गई है उनमें शीघ्र अति शीघ्र डी.पी.आर. बनाए जाने की कार्यवाही की जाय।
 नगर पंचायत खेतासराय के अधिशासी अधिकारी के मीटिंग में अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा किए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर पालिका/नगर पंचायतों में नियमित रूप से साफ-सफाई करायी जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की