आज बुधवार को जेल से बाहर निकल कर जौनपुर पहुंच सकते है धनंजय सिंह, जानें क्या असर होगा चुनाव पर

जौनपुर। जनपद के दीवानी न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से नामामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी के आरोप में सात साल की सजा से दण्डित जिले के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल से रिहाई आज बुधवार को होने की प्रबल संभावना है। 
खबर है कि यदि कोई कानूनी पेंच नहीं फंसा तो धनंजय सिंह बुधवार को जेल से बाहर निकल कर जौनपुर पहुंच कर अपने पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह रेड्डी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। धनंजय के सूत्र बता रहे है कि धनंजय सिंह को जौनपुर आने के बाद श्रीकला धनंजय सिंह रेड्डी बसपा के बैनर तले अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी। हलांकि इसकी तैयारी चल रही है।
राजनैतिक समीक्षक मानने लगे है कि जौनपुर लोकसभा का चुनाव त्रिकोणीय तो है लेकिन धनंजय सिंह को चुनाव मैदान में आने के बाद चुनाव खासा जहां खासा रोचक होगा वहीं पर भाजपा की लुटिया डूबने की संभानायें प्रबल हो सकती है। भाजपा के स्टार प्रचारको असर जौनपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओ पर धनंजय सिंह के सामने फीका पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार