जौनपुर कक्षा 12 की छात्रा बनी एक दिन की महिला थानाध्यक्ष


जौनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज की कक्षा 12 की छात्रा श्वेता मिश्रा को एक दिन के लिए थाना सुजानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया।

श्वेता मिश्रा ने थाने पर पहुंचकर जनसुनवाई की और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1930, 112, 1098, 108, 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, क्योंकि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है, जिससे वे सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज में अपनी बराबर की भागीदारी निभा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार