स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सी० से० स्कूल में नवरात्री के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया



थरवई।  शनिवार को स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सी० से० स्कूल थरवई प्रयागराज में नवरात्री के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्याओं को देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों के प्रतीक के रूप में पूजा गया। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया, जिसमें खीर, पूरी, हलवा और फल शामिल थे। इसके अलावा, उन्हें उपहार और दक्षिणा भी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करना था, बल्कि समाज में कन्याओं और महिलाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना भी था। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों व प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश 
कुमार पाण्डेय ने कहा कि कन्या पूजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी एक माध्यम है।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*