जौनपुर हुसेनाबाद में रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से ताड़का वध तक प्रसंगों ने बांधा समां


जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में श्रीराम रामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ शनिवार की रात धूमधाम से हुआ। पहले दिन के मंचन ने दर्शकों को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।

रामलीला का आगाज मंगलाचारण और नारद मोह प्रसंग से हुआ। कलाकारों ने भगवान विष्णु की माया और नारद जी के मोहजाल को इतने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसके बाद राम जन्म प्रसंग का मंचन हुआ, जिसने वातावरण को राममय बना दिया। रामलला के जन्म की झांकी, भजन और ढोल-नगाड़ों की धुन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अंत में ताड़का वध का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा राक्षसी ताड़का के वध का जीवंत मंचन देख श्रद्धालु रोमांचित हो उठे।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन लगातार 82 वर्षों से हो रहा है और नगर की सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। इसकी विशेषता यह है कि मोहल्ले के लोग स्वयं कलाकार बनकर परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

पहली रात के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु पहुंचे। मंचन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से बार-बार पूरा वातावरण गूंजता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश