शतचंडी यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, परिक्रमा कर लिया पुण्य लाभ


जफराबाद। क्षेत्र के जमैथा गांव स्थित अखड़ो देवी मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पूजन-अर्चन किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

जनहित में आयोजित इस यज्ञ के प्रमुख यजमान समाजसेवी आशुतोष सिंह और ब्रतधारी शुक्ल हैं। एक अक्टूबर तक चलने वाले इस यज्ञ का आयोजन परमहंस आश्रम मंदिर के संत राजनदास जी महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। इसमें अयोध्या से आए हरिहर दास जी महाराज सहित कई विद्वान ब्राह्मण वेद मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान करा रहे हैं।

यज्ञ की व्यवस्था में वीरेंद्र सिंह ‘मतोले’, आनंद सिंह, अरविंद शुक्ल, नवजोत पाल, संजय शुक्ल, अजय सिंह, पुनीत सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

महंत राजनदास जी ने बताया कि यह यज्ञ समाज के कल्याण और जनहित के लिए आयोजित किया गया है। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की