जौनपुर की पुलिस ने आज विभिन्न आरोपो के 7 बदमाशो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जनपद के थानों की पुलिस ने अवैध असलहों सहित कई वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
इस क्रम में सिकरारा पुलिस ने शुभम सिंह निवासी समाधगंज को अवैध असलहा कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं चन्दवक की पुलिस ने भी राकेश यादव निवासी जरासी ककरहियां थाना चन्दवक को असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। सुरेरी पुलिस ने धर्मेन्द्र मिश्रा धौकलगंज दादूपुर वाराणसी को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 
इसके अलावां थाना बक्शा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वारंटी शहाफुद्दीन निवासी शेषपुर को गिरफ्तार किया है। मछली शहर की पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट के अपराधी चन्द्रशेखर गौतम को आज गिरफ्तार किया है सरायख्वाजा की पुलिस ने दो संगीन मुकदमों के अपराधी जो वारंटी थे जियालाल मखमेलपुर ,शिव शंकर  नगहटी को गिरफ्तार किया है। 
सभी थानों की पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल रवाना कर दिया है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि पुलिस की इस सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण संभव है। 

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश