पंचायत चुनाव में भाजपा की ह्विप जारी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों का विरोध करने वालों पर होगी कार्यवाही


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला पंचायत में अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा जो हुई है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए तन-मन-धन से जुट जाएं और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सभी कार्यकर्ता स्वीकार करें। उक्त नेताओं ने कहा कि जो भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे वो जिला पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ही क्यों ना हो, साथ ही उन लोगो ने बताया कि बूथ अध्यक्ष हो या सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी हो या मंडल पदाधिकारी हो या मंडल अध्यक्ष या जिला पदाधिकारी हो कोई भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा दूसरे प्रत्याशी के प्रचार में दिखेगा उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया