डीएम ने त्रिलोचन मंदिर तालाब का निरीक्षण कर दिया यह आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा त्रिलोचन महादेव मंदिर में पर्यटन विकास के तहत कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव को निर्देशित किया कि तालाब में फव्वारा लगाए जाने का प्रस्ताव भेजा जाए। खंड विकास अधिकारी प्रवीण तिवारी को निर्देशित किया गया कि तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया जाए और अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला यू.पी.पी.सी.एल के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण