समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा स्व के पी यादव को घर जाकर दी श्रद्धान्जलि


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओ में शुमार रहे डा के पी यादव के निधन के बाद पहली बार जनपद में आयी समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा आज स्व डा के पी यादव के निज आवास ग्राम उत्तरगावां पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
इस अवसर पर श्रीमती कुशवाहा ने डा के पी यादव को जनपद जौनपुर में पार्टी रीढ़ बताते हुए कहा कि डा के पी यादव हर एक कार्यकर्ता की पीड़ाओ को सुनने और उनके हक के लिए संघर्ष करने वाले योद्धाओ के रूप में जाने जाते रहे है। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि सपा और समाज को ऐसी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी एक ऐसी पार्टी है जो अपने साथियों सदस्यों कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूनम मौर्य, भानु प्रताप मौर्य, मनोज मौर्य लाल चन्द्र यादव, सहित ग्राम सभा के तमाम लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्व. डा के पी यादव के बड़े पुत्र विवेक रंजन यादव उर्फ बबलू प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस संकट काल में जितने लोंगो ने परोक्ष अपरोक्ष रूप से परिवार के साथ खड़े रहे सभी के प्रति हमारा परिवार आभारी है। 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई