पूंछती है आवाम आखिर शहर में जाम की समस्या से कब मिलेगी निजात ?


जौनपुर। शहर में प्रतिदिन सुबह से शाम तक जाम के झाम से यातायात के सारे नियम ध्वस्त हो जाते हैं। जो जिधर से जगह पाता है, उसी ओर से निकलने लगता है। शहर के अधिकांश हिस्सों में डिवाइडर, ट्रैफिक लाइट और एकल मार्ग नहीं होने के कारण रोज ऐसी स्थित पैदा होती।शादी व्याह के दिनों में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं।
बता दें कोतवाली से पुरानी सब्जीमंडी, शकरमंडी तिराहा, घंघा तिराहा, ओलंदगंज, किलारोड, सद्भावना मोड़ अटाला में रोज जाम लगता है। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं। सुबह स्कूल बसों, दफ्तर जाने वालों और ठेले खोमचे वालों की वजह से पूरा शहर जाम हो जाता है। शाम को स्कूल छूटने पर भी जाम लगता है। शादी व्याह के मौैसम में तो देर रात तक जाम लगा रहता है।
शास्त्री पुल के मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते स्कूल की बसों को शहर के भीतर भेजा जा रहा है। इसकी वजह से जाम की समस्या और बढ़ गई है। शहर में कई तरफ से रेलवे क्रासिंग होने की की वजह से भी जाम लगता है। शहर की आबादी तीन लाख के करीब है और शहर की सड़कें संकरी है। कहीं पार्किंग का बंदोबस्त नहीं है। ऐसे में जाम लगना कोई नयी बात नहीं है। लगन का सीजन होने के कारण सामानों की खरीदारी करने लोग शहर में आ रहे हैं।जिनके वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े हो जाते है।इसके चलते भी जाम की गम्भीर समस्या रहती है।
इस संदर्भ में यातायात निरीक्षक का मत है कि 
शादी-विवाह के चलते शहर में भीड़ बढ़ जा रही है। इससे कुछ देर के लिए जाम लग जा रहा है। जाम लगने का प्रमुख कारण अधिकांश ठेले-खोमचे वालों का बेतरतीब खड़ा होना भी है। उनको व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। शास्त्री पुल की मरम्मत के चलते अक्सर स्कूलों की बसें एक साथ शहर के अंदर से होकर गुजरती है तो जाम लगता है। इससे निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड