स्वतंत्रता दिवस का जोश चरम पर

जौनपुर। जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही सड़कों पर तिरंगे से सजे दोपहिया और चौपहिया वाहन फर्राटा भरते हुए दौड़ रहे हैं। स्कूली वैन और बसों में बच्चे तिरंगे की टोपी पहने, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते और गालों पर तिरंगे का स्टीकर लगाए मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

परिषदीय विद्यालयों में गांव-गांव से बच्चे हाथों में कागज के तिरंगे लेकर पहुंच रहे हैं। विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में साज-सज्जा और चहल-पहल देखते ही बन रही है। देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल हर किसी को गर्व और भावुकता से भर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*