सीएम ममता बनर्जी के भाई का कोरोना से निधन



टी एम सी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन हो गया। कोरोना वायरस की चपेट में आने से उनके मौत की वजह बताई जा रही है। वह पिछले एक महीने से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। आज यानी शनिवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। असीम बनर्जी के निधन के बाद उनके घर में गम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल से शव मिलने के बाद कोरोना गाइडलाइंस के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह