फंदे पर झुलकर युवक ने आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के एक 37 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम पंखे पर फंदे के सहारे झुलकर आत्म हत्या कर ली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के निवासी नवनीत (37) एक निजी विद्यालय के संचालक थे।मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह चंबलतारा के समीप बने मकान के अंदर चले गए और जब देर शाम तक दरवाजा नही खुला तो परिजनों को किसी तरह के अप्रिय घटना की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसी तो देखा कि एक पंखे पर फंडे के सहारे नवनीत का कर लटका पड़ा हुआ था उधर शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के भाई आदित्य के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है अभी तक मौत के पीछे स्पष्ट कारण नही पता चल सका है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया