पुलिस लाइन में खेलों का महाकुंभ: अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में जौनपुर का दबदबा


जौनपुर, 11 मार्च। *कुँवर अनुपम सिंह* के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन जौनपुर में वाराणसी जोन की *31वीं अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर, महिला/पुरुष बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता–2026* का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिन तक चले इस खेल महाकुंभ में वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने दमखम, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *आतिश कुमार सिंह* द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *कुँवर अनुपम सिंह* ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल वर्गों में विभिन्न जनपदों ने शानदार प्रदर्शन किया। *फ्रीस्टाइल कुश्ती और महिला कुश्ती में जौनपुर के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए खिताब अपने नाम किया,* जबकि *ग्रीको रोमन कुश्ती में आजमगढ़* और *पुरुष आर्म रेसलिंग में मऊ* के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया।

*प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। पूरे आयोजन में खेल भावना और अनुशासन का माहौल बना रहा।*

समापन अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर *गोल्डी गुप्ता* सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। #jaunpuruttarpradesh

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि