मरीजों के उपचार की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से, कंट्रोल रूम से दिखेगा फुटेज




जौनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीजों के उपचार की मानीटरिंग के लिए 
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद के चार सरकारी कोविड-19 अस्पतालो में सी.सी.टी.वी. लगा दिया गया है। सी.सी.टी.वी. के द्वारा अस्पताल की लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में लाइव देखी जायेगी जिससे मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की मॉनिटरिंग एवं उनकी शिकायतों के निस्तारण में आसानी होगी। इसका खुद जिलाधिकारी ने निरीक्षण भी किया और निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम इस पर लगातार नजर रखें जहां भी किसी मरीज को कोई समस्या अथवा किसी तरह कोई बात हो तत्काल सम्बंधित अस्पताल के  चिकित्सक को मरीज अटेन्ड करने का निर्देश जारी करें। 

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह