कुशल प्राध्यापक थे डॉ.सत्य नारायन पांडेय: प्रो. बी. के. निर्मल

जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर में प्राचार्य प्रो. बी.के. निर्मल की अध्यक्षता में दिनांक 4 दिसम्बर 2022 को एक शोक सभा बी. एड.विभाग के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ सत्य नारायण पांडेय के निधन पर आयोजित हुई। इस शोक सभा में श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो.बी. के. निर्मल ने कहा कि डॉ सत्य नारायण पांडेय एक कुशल प्राध्यापक के साथ -साथ एक नेक इंसान थे जिनके निधन से महाविद्यालय परिवार की अपूर्णनीय क्षति हुई है।

सूच्य हो कि डॉ पांडेय का निधन 85 वर्ष की अवस्था में विगत 29 दिसंबर 2022 को हो गया वे प्रसादपुर, गजइनपुर, जौनपुर के निवासी थे और 30 जून 1998 में महाविद्यालय से अवकाश ग्रहण किये थे।

इस अवसर पर डॉ रमेश चंद्र सिंह ,डॉ रणजीत कुमार पांडेय डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ लक्ष्मण सिंह ,डॉ. नीलमणि सिंह,डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ पंकज सिंह, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ अवधेश कुमार मिश्र, डॉ आलोक सिंह, विंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम