भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर पिता पुत्री की मौत, दुर्घटना से मचा कोहराम

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित बरैंया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए। लौटने के बाद वह अपनी दोनों पुत्रियों से खाना बनाने के लिए कहे। दोनों बेटियां दीपांजली (12) व चंचल(8) सब्जी काटने के लिए एक दीवार के पास बैठ गईं। वहीं पर राजधारी भी बैठे थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दीपांपजली, चंचल और राजधारी घायल हो गए। घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला