सोशल मीडिया के बेताज बादशाह सैयद मोहम्मद मासूम का इंतकाल

जौनपुर। अहलेबैत के मशहूर ज़ाकिर, सोशल मीडिया पर सक्रिय और सामाजिक मुद्दों की मुखर आवाज़ सैयद मोहम्मद मासूम का सोमवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से चाहने वालों में गहरा शोक छा गया।

सैयद मोहम्मद मासूम को लोग सोशल मीडिया का "बेताज बादशाह" कहते थे। धार्मिक और सामाजिक विषयों पर उनकी बेबाक राय तथा अनूठी शैली ने उन्हें हर दिल अज़ीज़ बना दिया था।

सैयद मोहम्मद मासूम ने ज़ाकिरी के क्षेत्र में नई दिशा दी। अहलेबैत के पैग़ाम को आम भाषा में लोगों तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। वे युवाओं को मज़हबी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए हमेशा सक्रिय रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उनकी मौजूदगी ने लाखों लोगों को प्रभावित किया। मज़हबी ख़ुत्बों से लेकर सामाजिक न्याय और इंसाफ़ की बातों तक, उन्होंने हर मंच पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने जौनपुर में कई न्यूज़ पोर्टल शुरू किए, जो आज भी संचालित हो रहे हैं और स्थानीय पत्रकारिता को नई पहचान दे रहे हैं। यही कारण है कि उनके निधन की ख़बर से पत्रकार समाज में भी गहरा अफ़सोस जताया गया है।

परिजनों ने बताया कि उनकी मिट्टी आज दोपहर 3 बजे चार अंगुल की मस्जिद, पान दरीबा में दी जाएगी।

उनके निधन से अहलेबैत के चाहने वालों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और अनुयायियों में गहरा दुख है। लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया