भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए समाज को बांट रही है- शिवपाल यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जौनपुर प्रवास के दौरान दूसरे दिन शक्तिपीठ माता शीतला धाम चौकियां पहुंच कर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रही है जबकि उनका धर्म में कोई भी आस्था और विश्वास नहीं है। धर्म के नाम पर केवल जनता को गुमराह कर रही है। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करतीं हैं हम धर्म का राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग नहीं है अपने-अपने आस्था का विषय जो हम करते हैं और भाजपा अपने ढोंग को धर्म से जोड़कर जनता को गुमराह करतीं हैं। भाजपा वाले किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं उसके 1 सप्ताह पहले ही पूरी टीवी चैनलों पर चलने लगता है कि फला तारीख को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री दर्शन करने जा रहे हैं। आस्थावान लोग बिना बताए दर्शन पूजन करने जाते हैं मै भी कल से जौनपुर आया हूँ शीतला माता के प्रति हमारी आस्था थी। बिना कोई प्रचार किए मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनको भगवान में आस्था रहती है वह प्रचार नहीं करते हैं। जिनको भगवान के नाम पर गुमराह करना है वह दर्शन पूजन करने से पहले ही उसका प्रचार करने का काम करतें है जिसमें भाजपा नंबर एक पर है भाजपा के लोगों ने तो भगवान को भी जातियों में बाट दिया वह सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं।
उनका विकास पर रोजगार महंगाई इस पर कोई ध्यान नहीं हैं भ्रष्टाचार लूट हत्या बलात्कार अपराध सबसे ज्यादा भाजपा सरकार मे हो रहा है। इस अवसर श्री यादव के साथ मुख्य रूप से सपा विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, सत्येंद्र उपाध्याय,डाॅ अवधनाथ पाल राहुल त्रिपाठी, संगीता यादव, आशू त्रिपाठी, तोजय त्रिपाठी, कन्हैया यादव, उमाशंकर प्रधान, प्रमोद यादव, पुजारी विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठीआदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने