तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में पिलकिछा सेवई नाला के पास दबिश देकर अमरजीत मौर्या उर्फ बच्चा (29 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, सकरमंडी, थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव, रामनिवास यादव व कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर 28 घंटे बाद हुआ शव दाह

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण