बिना अनुमति पार्टी पर विश्वविद्यालय सख्त, 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, सुरक्षा सुपरवाइजर हटाए जाने की संस्तुति


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को परिसर में बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में विश्वविद्यालय ने 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा सुपरवाइजर को तत्काल हटाने की संस्तुति की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 14 सितंबर की रात कुछ कर्मचारियों ने मुक्तांगन परिसर में बिना अनुमति पार्टी/दावत का आयोजन किया। अगली सुबह परिसर में गंदगी पाई गई, जो कर्मचारियों की अनुशासनहीनता मानी गई। इस मामले में कुल 12 कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर  पर कार्रवाई की है। नोटिस में कहा गया है कि पार्टी की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन या चीफ प्रॉक्टर को नहीं दी गई। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें तत्काल हटाने की संस्तुति पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को भेजी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनुशासनहीनता और सुरक्षा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

राज्यमंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में उमङा जन सैलाब ,अधिकारी नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि