मेडिकल नीट पीजी परीक्षा में पार्थ कौशिक को मिली 11सौ वीं रैंक,शुभ चिन्तको ने दी बधाई



जौनपुर। मेडिकल नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में जिले के पार्थ कौशिक पुत्र डाॅ सुभाष सिंह ने आल इण्डिया में 11सौ वीं रैंक हासिल की है। इस परीक्षा में लगभग दो लाख एमबीबीएस छात्र बैठे थे। 
नेशनल बोर्ड आफ एक्जामिनेशन की ओर से 21 मई 2022 को आल इण्डिया स्तर पर परीक्षा करायी थी। एक जून को घोषित परिणाम घोषित हुआ। प्रथम प्रयास में पार्थ कौशिक ने यह सफलता पायी है। पार्थ ने एनडीएमसी मेडिकल कालेज नींव दिल्ली से ग्रेजुएशन की थी। उनके पिता डा. सुभाष सिंह प्रसिद्ध आर्थोपेडिक्स और एनएमओ काशी प्रांत के अध्यक्ष हैं। इस उपलब्धि पर आईएमए संघ के अध्यक्ष डा. एनके सिंह, डा. हरेन्द्र सिंह, डा. वीएस उपाध्याय, डा. विनोद कुमार सिंह, डा. अजीत कपूर, डा. बीबी सिंह नवाब अन्य ने खुशी जाहिर की है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह