वाराणसी शिवपुर से उतरेटिया लखनऊ तक यात्रा करने वालो के लिए अच्छी खबर पांच जून से चलेगी यह ट्रेन, जानें टाइम टेबल


जौनपुर। पांच जून से लखनऊ उतरेटिया से वाराणसी शिवपुर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के अच्छी खबर है रेल मंत्री की संस्तुति पर एक नयी मेमू ट्रेन मिल जाएगी रेलवे बोर्ड ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है।
मिली खबर के अनुसार उत्तर रेलवे ने लखनऊ उतरेटिया से सुलतानपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04108 व 04107) को परिचालन बढ़ाते हुए उसे वाराणसी स्थित शिवपुर स्टेशन तक विस्तार करने कर  दिया है। यह ट्रेन 5 जून से लखनऊ स्थित उतरेटिया जंक्शन से शाम 5.10 बजे रवाना होकर रात्रि 9.15 श्रीकृष्णा नगर जौनपुर सिटी होते हुए रात्रि 11.05 बजे वाराणसी शिवपुर स्टेशन पहुंचेगी। 
शिवपुर स्टेशन से वापसी में यह गाड़ी शिवपुर
स्टेशन से सुबह 4.50 बजे चलकर जौनपुर सिटी के रास्ते श्रीकृष्णा नगर होते हुए  10.20 बजे दिन में उतरेटिया पहुंच जायेगी। इस ट्रेन के संचालन से लोकल यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। कम किराए में यात्री अपने गन्तव्य तक पहुंच सकेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन