पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य का बढ़ा कार्यकाल जाने कब तक रहेगी पद पर आसीन



जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल 16 अगस्त को खत्म हो रहा था  तब तक किसी नये कुलपति का चयन न होने की दशा में कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 12 (10) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो निर्मला एस मौर्य का कार्यकाल बढ़ाते हुए पुन: नियमित रूप से कुलपति के पद पर नियुक्त कर दिया है।
कुलाधिपति का यह आदेश नये कुलपति की नियुक्ति तक अथवा अग्रिम आदेश तक जो पहले प्रभावी हो तक के लिए प्रभावी रहेगा। इस तरह कुलाधिपति ने वर्तमान कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है।
कुलाधिपति के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित जिले के प्रबुद्ध नागरिको ने सराहते हुए आभार व्यक्त किया है कि महान विदुषी महिला को पुनः कुलपति के रूप में जिम्मेदारी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह