लोकसभा चुनावः सपा की तीसरी सूची जारी शिवपाल बदायू तो सुरेन्द्र पटेल वाराणसी से प्रत्याशी घोषित



लोकसभा चुनाव (2024) की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है।सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है।समाजवादी पार्टी ने कैराना से विधायक नाहिद हसन की बहन और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पुत्री इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।वाराणसी से सुरेंद्र सिंह को टिकट पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगाया है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*