तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक चालक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम



जौनपुर। जौनपुर-आरा मार्ग पर सलोनी महिमापुर गांव के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक आजमगढ़ जिले का रहने वाला था।
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के अगेहता गांव के 27 वर्षीय सुजीत कुमार किसी कार्यवश जौनपुर गए थे। वहां से देररात घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सलोनी महिमापुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटनास्थल पर ही रातभर घायलावस्था में पड़े रहने से सुजीत कुमार की मौत हो गई।
सोमवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। स्वजन को पुलिस ने सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने कहा कि मौका मुआयना से यही लगता है कि बहुत तेज गति होने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह