Posts

Showing posts from January, 2026

शिक्षा के लिए समर्पित रहे स्व. तेज बहादुर सिंह डंडा: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह

Image
खुटहन, जौनपुर। गजराज सिंह इंटर कालेज के संस्थापक ठाकुर तेज बहादुर सिंह डंडा की 95 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि स्व सिंह का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्हीं की प्रेरणा है कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी जमुनिया गांव जिले में तकनीकी शिक्षा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। यहां आईटीआई, इंटर कॉलेज पालीटेक्निक, डिग्री कालेज में हजारों छात्र अध्ययन कर अपना भविष्य संवार रहे हैं।जयंती समारोह के अवसर पर यहां नव निर्मित स्व रानी सिंह कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ कंप्यूटर शिक्षा अवश्य दी जानी चाहिए। धीरे धीरे हमारा जीवन इस पर निर्भर होता चला जा रहा है। नौकरी या व्यवसाय में कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व निदेशक कृषि विवेक सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कहा कि इनको शिक्षित करने से दो कुलों का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया।पूर्व मजिस्ट्रेट विनय सिंह...

जन चौपाल मे ग्रामीणों की सीडीओ ने सुनी जनता की शिकायत

Image
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के अमदहा गांव में शनिवार को सीडीओ ध्रुव खाडिया ने जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। चौपाल में श्री खाडिया से ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़को की शिकायत किया।इसके अलावा गांव की मुसहर बस्ती में पाइप लाइन नही पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने तत्काल पाइप लाइन डलवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन,किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लिया।इसके अलावा उन्होंने समूह में पात्र गृहस्थी, मनरेगा कार्ड धारक,पीएम व सीएम आवास के लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया।आरआरसी सेंटर पहुंचे।वहां पर टूटा दरवाजा देखकर नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने आरआरसी सेंटर को एक्टिवेट करने का निर्देश दिया।इसके अलावा वहाँ पर जाने के लिए रास्ता बनवाने को कहा।उसके बाद गोशाला पहुंचे।वहां पर गाय व बछड़ो को कमजोर देखकर आदेश दिया कि 15 दिन बाद मैं पुनः आऊंगा।तब तक इनकी हालात अच्छी होनी चाहिए।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर एडीओ ग्राम विकास रामजी सिंह व एडीओ आइएसबी आशीष त्रिपाठी ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे...

पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल के निधन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित

Image
जौनपुर।   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर सुंदरलाल का निधन बीती रात उनके निज आवास ,  आगरा में हो गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर सुंदरलाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने ‘बापू बाजार’ जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समाज से सीधे जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि प्रोफेसर सुंदरलाल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के  15 वें कुलपति थे। उनका कार्यकाल  21  दिसंबर  2010  से  20  दिसंबर  2013  तक रहा। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ,  आगरा के गणित विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उ...

जौनपुर में पंचायत भवन से मासूम की लाश मिलने से हड़कंप, ड्रम के अंदर मिला 4 साल के बच्चे का शव

Image
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगेरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन में रखे एक ड्रम के अंदर चार वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, भगेरी गांव निवासी बृजेश यादव का चार वर्षीय पुत्र ओम यादव शुक्रवार दोपहर घर के पास खिलौनों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक बच्चे के न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। परिजनों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों के साथ-साथ पंचायत भवन की भी तलाशी ली गई। अपराह्न जब पंचायत भवन में रखे एक ड्रम को खोला गया तो उसके अंदर मासूम ओम यादव का शव पाया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही ह...

डीआरएम के निरीक्षण में मिली कमियां,पेयजल सप्लाई नही सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

Image
जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली।जिस वे विफर पड़े।उन्होंने एक विभाग के कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दे डाली। स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम श्री वर्मा ने विद्युत,पेयजल तथा शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा।सम्बंधित अधिकारी ने कहा टोटियों में पानी आ रहा है।जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां प टोटी में पानी नही आ रहा था।जिसपर वह काफी भड़क गए।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ पानी टँकी के पास बने पम्प रूम पहुंचे।वहां दरवाजे में लगे ताले की चाभी नही मिली।उन्होंने ताला तुड़वाकर अंदर देखा।वहां पर भी गड़बड़ी मिली।उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक अगर पेयजल की व्यवस्था ठीक नही हुई तो जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करें।इसके अलावा स्टेशन पर बने शौचालय में पानी की समस्या मिली।सैनेटरी बॉक्स में पैड नही मिले।जिस ओर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक पैड सेनेटरी बॉक्स...

जफराबाद क्षेत्र में तीन संपर्क मार्गों का विधायक ने किया लोकार्पण

Image
PWD विभाग ने 1.75 करोड़ से अधिक की लागत से कराया निर्माण जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आवागमन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन संपर्क मार्गों का शुभ उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय ने किया। ये सभी मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित कराए गए हैं। विधायक ने बताया कि विकास खंड जलालपुर अंतर्गत ग्राम रेहटी संपर्क मार्ग का निर्माण 60.29 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं विकास खंड धर्मापुर में ग्राम गोसाईपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण 51.29 लाख रुपये तथा ग्राम कबीरूद्दीनपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 64.37 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उ०प्र० नन्हे यादव, तुल्लापुर के प्रधान गुरु गोपाल सिंह, समाजसेवी राजेश अग्रहरि, शिवचंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष किशन चौहान, प्रधान मकरा अरविंद कुमार गौतम, प्रधान लहंगपुर न...

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बैरकों की सघन तलाशी

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों की सघन तलाशी ली, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। अधिकारियों ने पाकशाला का भी निरीक्षण कर बन्दियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल अस्पताल का भ्रमण कर बन्दियों के स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभात को निर्देशित किया गया कि बन्दियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बन्दियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यकतानुसार समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गांधीजी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं एनएसएस से जुड़े पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधन संकाय के प्रोफेसर मानस पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सकारात्मक भाव से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर हुई थी तथा उनके शहादत दिवस पर विश्वविद्यालय द्वारा ‘बापू बाजार’ की शुरुआत की गई ,  जो गांधीजी के आदर्शों को व्यवहार में उतारने का सशक्त प्रयास रहा है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अहिंसा को अपना मार्ग बनाया। उनके विचार और सिद्धांत वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्र...

एसआईआर को लेकर सिरकोनी ब्लॉक का प्रेक्षक ने किया औचक निरीक्षण

Image
जफराबाद।स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को संयुक्त सचिव युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार /विशेष प्रेक्षक कुणाल ने एसआईआर के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर अहम जानकारियां लिया।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल से ब्लॉक में 2003 का डाक्यूमेंट नही देने तथा नही देने वाले लोगो की जानकारी लिया।खण्ड विकास अधिकारी श्री जायसवाल ने उन सभी मतदाताओं की जानकारी दिया।उसके बाद प्रेक्षक ने ब्लॉक में नोटिस जारी होने के बाद ब्लॉक पर अपने 2003 के दस्तावेजों के साथ आये लोगों से भी पूछताछ किया।उन्हें बताया कि जिन लोगों की मैपिंग नही हुई है।उन्हें नोटिस मिला है।वह लोग 2003 के वैद्य दस्तावेज के साथ आकर अपने मतदाता सूची को सही करवा लें।उन्होनें डीएम से भी जिले में एसआईआर को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया।ब्लॉक के बीडीओ सहित पांचों ईआरओ एहतेशामूल हक,सुनील कुमार गुप्ता,ऋत्विक श्रीवास्तव, अंशुल त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिया।

विशेष रोल प्रेक्षक का दो टूक निर्देश,पहले मैपिंग फिर फीडिंग

Image
जौनपुर। संयुक्त सचिव, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं विशेष रोल प्रेक्षक कुणाल (आईएएस) ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में विकास खंड सिरकोनी स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा साक्ष्य मिलान हेतु की जा रही सुनवाई कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने उपस्थित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) से अब तक जारी की गई नोटिसों की संख्या एवं पूर्ण की गई मैपिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फीडिंग से संबंधित डाटा एवं संपूर्ण प्रक्रिया की भी समीक्षा की। इस दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि मतदाताओं की विधिवत मैपिंग सुनिश्चित करने के उपरांत ही डाटा फीडिंग की जाए, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजय उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अग्निकांड से पीड़ित व्यापारी को दिया संबल और आर्थिक सहयोग

Image
जौनपुर। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कुछ दिन पूर्व ज़ारा कूलर बदलापुर पड़ाव स्थित सिराज अहमद के प्रतिष्ठान में हुई अग्निकांड की घटना में लगभग 15–20 लाख रुपये की भारी क्षति हुई थी। इस दु:खद घटना से आहत होकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मानवीय संवेदना एवं व्यापारिक एकता का परिचय देते हुए पीड़ित व्यापारी की सहायता के लिए पहल की।  व्यापार मंडल की चारों इकाइयों और संगठन के पदाधिकारी विपुल सिंह और बिस्मिल्लाह के विशेष सहयोग से कुल 105855/- (राशि शब्दों में एक लाख पांच हजार आठ सौ पचपन ) आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे आज 29 जनवरी को औपचारिक रूप से पीड़ित व्यापारी मो. सिराज अहमद के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है और जनपद जौनपुर का हर व्यापारी परिवार का सदस्य है और उनके संकट में हम सभी का साथ खड़ा होना नैतिक दायित्व है इसी क्रम में संरक्षक शशांक सिंह रानू, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, जिला...

डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय व परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न—

Image
जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। बैठक में एआरटीओ द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल की बसे फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील...

सत्ता के विरूद्ध सच बोलने का प्रतीक था हिक्की गजटः डॉ. सुनील

Image
भारत के प्रथम समाचार पत्र  ' हिक्की बंगाल गजट '  पर संगोष्ठी जौनपुर। आज ही के दिन  1780  में भारत का प्रथम समाचार पत्र  ' हिक्की बंगाल गजट '  का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,  जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा शुरू किया गया यह पत्र एशिया का पहला मुद्रित समाचार पत्र था हिक्की बंगाल गजट ने न केवल खबरें दीं ,  बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बना। बाजार भाव ,  शादियां और राजनीतिक विश्लेषण से भरपूर यह पत्र सत्ता के विरुद्ध सत्य बोलने का प्रतीक था। यह बात दीगर है कि दो साल में अखबार बंद हो गया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे वर्तमान पत्रकारिता के दौर में हिक्की के साहस से प्रेरणा लें। डॉ जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिग्विजय सिंह राठौर ने संगोष्ठी कहा कि हिक्की गजट ने ईस्ट इंडिया कंपनी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध साहसी प...

सादा जीवन, उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे रज्जू भैया: प्रो. राजाराम यादव

Image
रज्जू भैया का जीवन शिक्षा और समाज को समर्पित रहा: प्रो. अरविंद दीक्षित प्रो. राजेंद्र सिंह  ‘ रज्जू भैया ’  की जन्म जयंती पर स्मृति व्याख्यान आयोजित जौनपुर ।    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा प्रो. राजेंद्र सिंह  ‘ रज्जू भैया ’  की जन्म जयंती पर स्मृति व्याख्यान एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि रज्जू भैया सरलता ,  सहजता और आत्मीयता के प्रतीक थे। उन्होंने रज्जू भैया के जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि प्रयागराज विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष रहने के बाद  1966  में उन्होंने पद त्याग कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया।  1994  में वे संघ के चौथे सरसंघचालक बने। प्रो. यादव ने बताया कि उनकी स्मृति में  2018  में इस संस्थान की स्थापना ...

विमान हादसे ने छीनी पांच जिंदगियां, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत जौनपुर की बेटी पिंकी माली की दर्दनाक मौत

Image
जौनपुर।बुधवार की सुबह हुए भीषण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जौनपुर जनपद की निवासी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मृत्यु हो गई, जिससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि पिंकी माली केराकत तहसील के भैंसा गांव की मूल निवासी थीं। इस संबंध में अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली राष्ट्रवादी पार्टी के नेता रहे हैं। पिंकी का पूरा परिवार वर्तमान में मुंबई में निवास करता था, हालांकि पैतृक गांव भैंसा से उनका पारिवारिक जुड़ाव बना रहा और समय-समय पर उनका गांव आना-जाना होता था। हादसे की सूचना मिलते ही भैंसा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। पिंकी माली की मौत की खबर से परिजन बेसुध हैं, वहीं गांव के लोग उन्हें एक मेहनती, मिलनसार और होनहार युवती के रूप में याद कर रहे हैं, जिसने गांव और जिले का नाम रोशन किया था। इस विमान हादसे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा...

संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है : कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Image
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण ,  एनसीसी कैडेटों ने दी तिरंगे को सलामी जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने ध्वजारोहण किया। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों तथा पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कुलपति ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन किया। उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। २३ जनवरी से चल रहे उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भी समापन हुआ. अपने संबोधन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। इस गणतंत्र की रक्षा ,  उसका सम्मान बनाए रखना और उसे सुदृढ़ करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय आज देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है ,  और इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय परिवार का सामूहिक परिश्रम ,  समर्पण और निष्ठा ...

जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

Image
जौनपुर -जनपद में  77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर *जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र* ने *कलेक्ट्रेट प्रांगण* में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *संविधान की प्रस्तावना की शपथ* दिलाई गई। शपथ के दौरान भारत को एक *सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य* बनाए रखने, सभी नागरिकों को **सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय*, *विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता*, *प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता* प्रदान करने तथा **राष्ट्र की एकता एवं अखंडता** को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान *जनक कुमारी इंटर कॉलेज* की छात्राओं द्वारा *राष्ट्रगान* प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *26 जनवरी 1950* को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह संविधान *स्वतंत...

उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विशिष्ट : डॉ. विनोद कुमार सिंह

Image
शाही पुल, ब्रज और कुंभ: फोटो प्रदर्शनी में उभरी यूपी की आत्मा * राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर लगी विश्वविद्यालय में पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी * शाही पुल , ब्रज की होली और कुंभ की आस्था बनी आकर्षण * एक सप्ताह तक विद्यार्थियों को दिखेगी यूपी की सांस्कृतिक झलक जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस–2026 के अंतर्गत 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी में शाही पुल के विविध छायाचित्रों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, जीवन और सामाजिक संबंधों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं ब्रज की रंगों से सराबोर होली, दशाश्वमेध घाट, सारनाथ तथा प्रयागराज के कुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृश्य दर्शकों को भावविभोर करते नजर आए। उद्घाटन अवसर पर डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रा...

यूपी रच रहा है आत्मनिर्भरता के नए आयाम: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Image
पीयू में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का हुआ आयोजन जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का धूमधाम से  मनाया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समारोह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. प्रख्यात आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने वीर रस में की गई अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा  कि    एक समय था जब यहां का युवा रोजगार की तलाश में महानगरों और विदेशों का रुख करता था ,  लेकिन आज वही युवा अपनी प्रतिभा ,  परिश्रम और नवाचार से स्वयं रोजगार सृजन कर रहा है।" उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीक अपनाने ,  कौशल अद्यतन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय की शोध ,  खेल ,  एनसीसी और एनएसएस गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्याल...

मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती

Image
जौनपुर -जनपद जौनपुर के रामनगर ब्लॉक स्थित मुरली मनोहर इंटर कॉलेज जमालपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब की 102वीं जयंती कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्पूरी ठाकुर सेना के जिलाध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को गरीबों, पिछड़ों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। डा. शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और जनसेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर सेना के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, छ...

उत्तमोत्तम प्रदेश बनाना ही उत्तर प्रदेश दिवस का लक्ष्य : प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय

Image
जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में दिनांक 24 जनवरी 2026 को 'उत्तर प्रदेश दिवस' 2026के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय  प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर  प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदेश की गौरवशाली विरासत को जानने, समझने और उसके संरक्षण हेतु सजग रहने का आह्वान किया। प्रोफेसर पांडेय ने उत्तर प्रदेश दिवस को जनोत्सव के रूप में मनाए जाने पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान वाले  अपने इस उत्तर प्रदेश को उत्तमोत्तम प्रदेश बनाकर विकसित देश बनाने में अपने अपने स्तर से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहना है । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक योगदान पर व...

जगदीशपुर में विक्षिप्त युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

Image
जफराबाद।क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही कर रही है। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास किसी ने ऊक्त शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव को स्थानीय लोगों से चिन्हित करवाने का प्रयास किया।परन्तु उसकी शिनाख्त नही हो पायी।युवक टीशर्ट तथा फटा पैंट पहने हुए था।एक जैकेट भी उसके पास मिला।श्री शुक्ल ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि युवक विक्षिप्त था।वह हौज टोलप्लाज़ा से जगदीशपुर के बीच कई दिनों से टहलता नजर आ रहा था।।सम्भवतः उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।फिलहाल उसकी शिनाख्त नही नही है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण, लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प

Image
जौनपुर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल और प्रेक्षागृह में भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में शपथ दोहराते हुए संकल्प लिया कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए किसी भी धर्म, वर्ग, जाति, भाषा या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, ई-मैनेजर प्रतीक उपाध्याय सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर का मुख्य उद्दे...

*मा0 गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डीएम सम्मानित*

Image
  मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान में सूबे में सबसे आगे रहने पर जनपद जौनपुर के डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र को मा0 गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और मा0 मुख्यमंत्री जी ने किया सम्मानित  “उत्तर प्रदेश दिवस“ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले 5 जिलों के जिलाधिकारियों को मा0 केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने सम्मानित किया।      जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के अलावा रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी आजमगढ़, अनुनय झा जिलाधिकारी हरदोई,अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी अंबेडकर नगर और मृदुल चौधरी जिलाधिकारी झांसी को भी गृह मंत्री जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।               गौरतलब है कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर, जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चंद्र के अथक प्रयासों से जौनपुर जनपद कई महीनों से शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। इस योजना में आजमगढ़ दूसरे और हरदोई तीसरे स्थान पर है। यूपी दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न...

*जनपद में 25 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस*

Image
  अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरों एवं समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहाँ मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम टी.डी. इंटर कॉलेज में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। नगर के समस्त इंटर एवं डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने-अपने संस्थानों से मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टी.डी. इंटर कॉलेज पहुँचेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी एवं पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पूर्ण मनोयोग एव...

*भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन सम्पन्न*

Image
जौनपुर। भारत विकास परिषद, जौनपुर शाखा एवं सरस्वती शिशु मंदिर / विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना हेतु *प्रेरणा स्थल* पर भूमिपूजन का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक प्रेरणा समिति जौनपुर के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर के जिला संघचालक आदरणीय डॉ. सुबास सिंह जी, सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. क्षितिज शर्मा जी तथा स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के संयोजक एवं भारत विकास परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव कुमार गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकांड विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य आदरणीय डॉ. रजनीकांत द्विवेदी जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया गया। भूमिपूजन महोत्सव कार्यक्रम आए हुए अतिथियों का सम्मान स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के कोषाध्यक्ष भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार...

नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Image
आज़ाद हिंद फौज ने देशवासियों में साहस और राष्ट्रप्रेम जगाया:कमांडिंग ऑफिसर आलोक सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विश्वविद्यालय में “देश के नाम पदयात्रा” का आयोजन   जौनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती एवं उत्तर प्रदेश दिवस– 2026  के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को “देश के नाम पदयात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार सरस्वती सदन से प्रारंभ होकर रोवर्स–रेंजर्स भवन में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा तक निकाली गई। संकाय भवन में विकसित उत्तर प्रदेश- विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतिओगिता का भी आयोजन किया गया. पदयात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर श्री आलोक सिंह धर्मराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों के साथ निकली पदयात्रा से पूरा विश्वविद्यालय परिसर देशप्रेम से गूंज उठा। रोवर्स–रेंजर्स भवन पहुंचने पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा...

25 जनवरी को मनाया जाएगा 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Image
जौनपुर 21 जनवरी 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में बैठक की गई।        बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद स्तर व तहसील स्तर पर वृहद रुप से मनाये जाने हेतु चर्चा की गई।        अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी तहसील स्तर व समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम होगा और मतदाता शपथ दिलाई जायेगी तथा नये युवा मतदाता को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में दिन में 11 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टी डी इन्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्...

SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास : राममूर्ति वर्मा

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में नगर स्थित होटल रिवर व्यू में महान समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। इसके उपरांत SIR कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद आगमन पर राममूर्ति वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला महासचिव आरिफ हबीब ने रखी। मुख्य अतिथि राममूर्ति वर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारों पर दृढ़ रहने के कारण स्व. जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि मिली। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने SIR कार्यक्रम को गंभीर...

जानलेवा हमले के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Image
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)।स्थानीय पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर कबिरूद्दीनपुर गांव में बुधवार को एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार की रात में ही दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर ग्राम निवासी प्रियम्बदा राय पत्नी संजीव राय उर्फ शेरू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी हर्ष राय, आलोक राय, लक्ष्मीना राय, रामचन्द्र राय व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से प्रहार किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान बुधवार रात करीब 8:40 बजे पुलिस टीम ने कबीरूद्दीनपुर गांव से दबिश देकर दो अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: आलोक राय (52 वर्ष) पुत्र दुधनाथ राय, निवासी कबीरुद्दीनपुर। लक्ष्मीना राय (50 वर्ष) पत्नी आलोक राय, ...

युवा उद्योग व्यापार मंडल की इकाई गठित, साहिल सेठ बने अध्यक्ष

Image
जौनपुर। जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के निर्देश पर गुरुवार को युवा उद्योग व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से साहिल सेठ (पुत्र मनोज कुमार सेठ) को अध्यक्ष, गौरव मौर्य (पुत्र स्व. रणजीत मौर्य) को महामंत्री तथा नासिर अली (पुत्र इत्तेजा हुसैन) को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष साहिल सेठ ने प्रेस वार्ता में कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद पांडे, मुनव्वर अली, शांति भूषण मिश्र, राकेश सोनी, संजीव गुप्ता, परविंदर मोदनवाल, त्रिभुवन यादव, बृज नाथ जायसवाल, अमित जायसवाल, शुभम जायसवाल, अब्दुल्ला, धर्मचंद गुप्ता, अंजनी कुमार सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

साइबर ठगी और मानसिक दबाव से बचने के लिए युवा रहें सावधान

Image
एनसीसी कैंप–331 के अंतर्गत “युवा, मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध” पर विशेष व्याख्यान आयोजित जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में गुरुवार को “युवा, मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। यह कार्यक्रम 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप–331 के अंतर्गत संपन्न हुआ। इसी क्रम में जनपद पुलिस विभाग द्वारा मेजर ध्यान चन्द्र इनडोर स्टेडियम में साइबर क्राइम एवं यातायात जागरूकता को लेकर संवाद भी किया गया। साइबर अपराध पर आयोजित विशेष व्याख्यान में विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं के साथ होने वाले साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। एआई के माध्यम से साइबर बुलिंग, फर्जी नौकरी, निवेश के नाम पर ठगी तथा सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों द्वारा साइबर अपराधी युवाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रह...

एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Image
विश्वविद्यालय ने दी एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेटों के लिए अत्याधुनिक फायरिंग रेंज व ट्रेनिंग एरिया का उद्घाटन हाईटेक आब्स्टिकल ट्रेनिंग से कैडेटों को मिलेगा सशस्त्र सेवाओं तक पहुँचने का सुनहरा अवसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की फायरिंग रेंज कैडेटों के लिए पूरी तरह सुरक्षित: ग्रुप कमांडर वी के पंजियार जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं एनसीसी ग्रुप कमांडर वी के पंजियार ने संयुक्त रूप से अत्याधुनिक आब्स्टिकल ट्रेनिंग एरिया एवं फायरिंग रेंज का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी ग्रुप कमांडर वी के पंजियार ने कहा कि विश्वविद्यालय में निर्मित फायरिंग रेंज पूरी तरह सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे कैडेटों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे अनुशासित ,  सक्षम एवं कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्मित आब्स...

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

Image
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उस समय हिंसा में बदल गया, जब एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के दौरान एक व्यक्ति द्वारा तमंचा निकालकर गोली चलाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मौके पर किसी के वीडियो बनाते देख वह हथियार सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भेजा। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, कबीरूद्दीनपुर के आलोक राय और हर्ष राय का अपने पट्टीदार संजीव राय से भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को आलोक राय के घर आए एक रिश्तेदार के लौटते समय संजीव राय के घर की ओर देखने पर संजीव राय ने उससे पूछताछ कर ली। इसी बात को लेकर गुस्साए आलोक राय, हर्ष राय और उनके घर की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने संजीव राय को घेरकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से संजीव राय के दाहिने कंधे पर वार कि...