जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया
जौनपुर -जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर *जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र* ने *कलेक्ट्रेट प्रांगण* में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *संविधान की प्रस्तावना की शपथ* दिलाई गई।
शपथ के दौरान भारत को एक *सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य* बनाए रखने, सभी नागरिकों को **सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय*, *विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता*, *प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता* प्रदान करने तथा **राष्ट्र की एकता एवं अखंडता** को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान *जनक कुमारी इंटर कॉलेज* की छात्राओं द्वारा *राष्ट्रगान* प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *26 जनवरी 1950* को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह संविधान *स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, परिश्रम और बलिदान* का परिणाम है, जिसने देश के सभी वर्गों, धर्मों और जातियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि *नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह* जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से देश को आज़ादी मिली। वर्तमान में *प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री* के नेतृत्व में **वर्ष 2047 तक पंचप्रण* के संकल्प के साथ *‘विकसित भारत’* के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से *मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों* के संतुलन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा *गांधी तिराहा* स्थित *महात्मा गांधी* तथा *अंबेडकर तिराहा* स्थित *डॉ. भीमराव अंबेडकर* की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
कार्यक्रम में *अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) परमानंद झा*, *मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट* सहित अन्य अधिकारियों ने भी संविधान की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर *नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह*, *जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय*, *जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता*, *कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह* सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में *विकास भवन प्रांगण* सहित जनपद के समस्त कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
Comments
Post a Comment