SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास : राममूर्ति वर्मा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में नगर स्थित होटल रिवर व्यू में महान समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।

इसके उपरांत SIR कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद आगमन पर राममूर्ति वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला महासचिव आरिफ हबीब ने रखी।

मुख्य अतिथि राममूर्ति वर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारों पर दृढ़ रहने के कारण स्व. जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि मिली। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने SIR कार्यक्रम को गंभीरता से लिया है और समाजवादी PDA प्रहरियों ने जमीनी स्तर पर असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें SIR की आड़ में NRC लागू करने की साजिश कर रही हैं, जिससे PDA समाज के लोग मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादियों के सदैव आदर्श रहेंगे। उनके विचार पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में SIR कार्य समाजवादी प्रहरियों के सहयोग से शत-प्रतिशत सफलता की ओर अग्रसर है। साथ ही 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए फॉर्म-6 भरवाने तथा छूटे और कटे नामों को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव एवं विजय बहादुर गौतम को अंबेडकर वाहिनी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, दीपचंद राम, गणश्याम बहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, डॉ. जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, रमापति यादव, राजदेव पाल, अजय त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. शबनम नाज़, रत्नाकर चौबे सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

पुण्यतिथि एवं समीक्षा बैठक में मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, संजय सरोज, राजेश यादव राजन, रुखसार अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, गुलाब यादव, संजीव साहू, भूपेश पांडेय, आजाद यादव, सोनी सेठ, सुशीला यादव, अरविंद यादव, विवेक यादव, राहुल त्रिपाठी, अरशद अंसारी, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, बच्चा यादव सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि