दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड में सोमवार को उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब मामले में नामजद मेडिकल स्टोर संचालक अविनाश सिंह चौहान के परिजन न्याय की मांग लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान अविनाश सिंह चौहान की पत्नी ईशा सिंह अपने पति के लिए न्याय की गुहार लगाते-लगाते भावुक हो उठीं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने उन्हें संभाला, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार की ओर से अविनाश की बहन काजल किरण सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई को राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बड़उर गांव की प्रधानी की राजनीति के चलते प्रधानपति अमर बिंद द्वारा उनके भाई का नाम दूल्हा हत्याकांड के कथित षड्यंत्रकारियों में शामिल कराया गया है। काजल ने बताया कि पुलिस ने 2 और 4 मई को उनके भाई से विस्तृत पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस स...