बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर स्वागत करें - कुलपति प्रो निर्मला एस.मौर्य

पीयू में समूह की महिलाओं की हुई गोद भराई

महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया आयोजन 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को महिला अध्ययन केंद्र  द्वारा गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें  समूह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि गर्भ में बच्चों की देखरेख मातृशक्ति जिस भाव से करती हैं वह सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं गर्भवती हो तो उन्हें पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। मुख्य रूप से उन्हें हरी साग सब्जी का सेवन करना चाहिए। जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन की कहावत चरितार्थ है। उन्होंने कहा कि जिस मां को बेटी हो वह उनका स्वागत ढोल बजाकर करें।

इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी ने महिलाओं को शुभ आशीष दिया कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

कार्यक्रम में शशिकांत त्रिपाठी एवं त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक रीति से गर्भवती महिलाओं का गर्भ संस्कार पूर्ण कराया। उन्होंने संस्कार के मंत्रों का पाठ कर लोगों को संकल्प दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने किया।


इस अवसर पर प्रो देवराज सिंह, डॉ मनोज मिश्र, एनएसएस समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार,डॉ विनय वर्मा, शशिकांत यादव, डा धीरेन्द्र चौधरी, अन्नू त्यागी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ.पूजा सक्सेना डॉ जया शुक्ला आदि शामिल थीं।


Comments

  1. आओ गढ़े संस्कार वांन पीड़ी के उत्तम प्रयास।आज के गुणवान बच्चे ही आगे युग परिवर्तन का गोवर्धन उठायेगे।बहुत बहुत वधाई भाई सा.एवं समस्त सहभागियों को।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*