जर्जर मकान धराशाई पांच की मौत, घायलों की हालत नाज़ुक उपचार जारी


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर बीती रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई जिसमें पांच लोंगो की मौत हो गयी है। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रौजा अर्जन में अचानक दो मंजिला मकान धरासाई हो गया जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला रौजा अर्जन में कमरूद्दीन व जमालुद्दीन राज मिस्त्री  का दो मंजिला जर्जर एवं पुराना मकान देर रात लगभग 11 बजे के बाद मकान भरभराकर धराशाई गया मकान गिरने के पीछे कारण का पता नहीं चल सका है,मकान में आधा दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ घायलों का उपचार कराया गया । लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने मलवा हटवाया खबर हे कि इस घटना में मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं घायलों की हालत नाज़ुक बनी है।
जानकारी के मुताबिक मकान के मलबे में चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17),  मोहम्मद असाउददीन ( 19), हेरा( 10) व स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) व पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) बुरी तरह से दब गए थे जिसमें पांच की मौत हो गयी है।
घटना की खबर लगते ही जिलाधिकारी मनीष वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय साहनी सहित जिले के तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य कराया, दर्जनों सरकारी एंबुलेंस लगातार घायलों को पहुंचाती रही जिला अस्पताल। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी रही। हलांकि प्रशासन के स्तर से आपदा राहत कोष से अहेतुक सहायता की घोषणा की है।





Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि