जल्द होगा प्रसपा का राष्ट्रीय दल से गठबंधन, ठोको वाली भाजपा बन गयी गुजरातियों की पार्टी- शिवपाल यादव


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। सपा के साथ गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, बोले ठोको की राजनीति वाली भाजपा गुजरातियों व पूंजीपतियों की पार्टी बन गई है। वह सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर फतेहपुर पहुंचे थे, जहां डाक बंगले में मीडिया से बात की।

शिवपाल यादव ने कहा कि अपने पत्र में भाजपा ने कालाधन वापस लाने, प्रतिवर्ष युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी दिलाने और किसान हितों का दावा किया था। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बेरोजगारी के साथ महंगाई चरम पर है। सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी परेशान है। कानून व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है. इसके जीते जागते उदाहरण आगरा, झांसी व लखीमपुर खीरी की घटनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में दोआबा में जितनी सड़कें और ओवर ब्रिज बने, भाजपा उनका रख रखाव तक नहीं कर पा रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावी की तैयारियों जुटने को कहा। समरजीत सिंह, जगनायक सिंह यादव, रामशरण यादव, बीना पटेल मौजूद रहे। यात्रा निकलते ही लगा जाम: डाक बंगले से निकलकर यात्रा जैसे की जीटी रोड पर पहुंची प्रशासन ने मार्ग के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिए। इससे लंबा जाम लग गया। यात्रा बाईपास होते हुए कौशांबी के लिए रवाना हुई। रास्ते में यात्रा का बिलंदा, हसवां मोड़, थरियांव, खागा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल