पीयू प्रशासन जानें क्यों हुआ शख्त, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : कुलसचिव


जौनपुर ।‌वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रभारियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही है कि उनके विभाग में तैनात कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते है। जो आते हैं उसमें से अधिकतर तो काम में रुचि नहीं दिखाते। इसकी वजह से काम विलंबित हो रहा है। इस पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की लापरवाही से राजभवन और शासन को निर्धारित समय में पत्र भेजने में दिक्कतें हो रही हैं। इससे विश्वविद्यालय की छवि तो खराब हो रही है, अपितु राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन माननीय न्यायालय, आइजीआरएस और जनसूचना से संबंधित सूचनाओं को निर्धारित अवधि में प्रदान करने में विश्वविद्यालय के समक्ष संकट पैदा हो रहा है। यह प्रवृत्ति कार्य की स्वस्थ परंपरा के विपरीत है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्ष, अधीक्षक और प्रभारियों से विभाग में तैनात कर्मचारियों की प्रतिमाह स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। इससे पता चल सके कि कौन से कर्मचारी नहीं आते हैं ? ताकि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह