पत्रकार लक्ष्मी नारायण यादव को पित्र शोक, समाज सेवी रमापति यादव का निधन


जौनपुर। पत्रकार और समाज सेवी लक्ष्मी नारायण यादव बीती रात पित्र शोक में डूब गये है। मिली खबर के अनुसार लक्ष्मी नारायण यादव के पिता रमापति यादव लगभग  80 वर्ष मूल निवासी शाहपुरसानी तहसील बदलापुर का निधन बीती रात 10 बजे हो गया है। आज उनका दाह-संस्कार जनपद मुख्यालय स्थित रामघाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जायेगा।
जानकारी मिली है कि रमापति यादव हृदय रोग पीड़ित थे उनका उपचार चल रहा था इसी दौरान क्रूर काल ने उन्हे अपने ग्रास में ले लिया। रमापति यादव के निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित शुभ चिन्तको में शोक छा गया है। उनके निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब शोक व्यक्त करता है। 

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम