शाहीपुल के पास के दुकानदार 18 मई तक किराया जमा कर रसीद लेले अन्यथा दुकाने होगी सील- सीआरओ


जौनपुर। मुख्य राजस्व आधिकारी रजनीश राय ने जारी विज्ञप्ति के जरिए अवगत कराया है कि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, गुरूधाम मन्दिर परिसर, वाराणसी के पत्र द्वारा शाहीपुल जौनपुर में स्थित दुकानों के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर रिट याचिका संख्या-8979/2022 के कम में अवगत कराया गया है कि जनपद जौनपुर स्थित शाहीपुल एवं उससे सम्बद्ध दुकानें उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा शासकीय अधिसूचना संख्या-5753/चार-10(06)/70 दिनांक 20.06.1978 के द्वारा संरक्षित घोषित की गई है। 
विभाग द्वारा प्रश्नगत दुकानों का न तो आवंटन किया गया है और न ही किसी भी तरह के किराये की वसूली की गयी है। प्रार्थीगण द्वारा प्रस्तुत जवाब एंव साक्ष्य के आलोक में पोषणीय नही है। उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित घोषित किये जाने से अब तक किराया वसूली व स्मारक एवं उससे सम्बद्व दुकानों के सम्यक रख-रखाव आदि हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से समुचित व्यस्था का अल्लेख किया गया है।
अतः शाहीपुल जौनपुर पर स्थित राज्य पुरातत्व विभाग की दुकानों के दुकानदारों को जिला प्रशासन की ओर से अन्तिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि बकाया समस्त किराया 18 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा करके रसीद आदि प्रस्तुत कर दें अन्यथा दुकानों को बन्द कराते हुए सील कराने की शीघ्र कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी