शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न : आईसीटी नवाचारों पर हुई चर्चा



बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सुमन रहीं मौजूद 

सोरांव / मंगलवार को विकास खंड सोरांव के प्राथमिक विद्यालय मलाक चौधरी में खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षण संकुल की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान भाषा, गणित, विज्ञान व आईसीटी नवाचार पर सभी के ध्यान आकृष्टि कराया। जिसका संचालन एआरपी रीता शर्मा द्वारा चलता रहा। बैठक का शुभारम्भ शब्द संकेत/ अभिनय आधारित गतिविधि से हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने शब्दों के भाव व अभिनय से प्रस्तुत कर रचनात्मक व भाषा कौशल को प्रदर्शित किया। इसके उपरांत ए सी ई आर के तहत शिक्षण को प्रभावी व बच्चों के अनुकूल बनाने हेतु रीता शर्मा द्वारा मार्गदर्शित किया गया। विज्ञान शिक्षण में नवाचार के अंतर्गत आइशा मरियम ने पीईईआर फ्रेमवर्क के तहत विज्ञान किट का प्रयोग कर क्लीनिकल व सामान्य थर्मामीटर के अंतर को सरल प्रयोग द्वारा स्पष्ट किया। वहीं गणित शिक्षण में शिक्षिका खुशनुमा बानो द्वारा चक्कर घूम उत्तर पाओ मॉडल के माध्यम से गणित किट का प्रयोग कर त्रिभुज के प्रकार, कोण व जोड़ घटाव जैसी अवधारणाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। बैठक में इको - क्लब, दीक्षा ऐप,खान अकेडमी क्लास जैसी आई सी टी आधारित नवाचार गतिविधियों पर चर्चा हुई।


   कृष्णा मौर्या  ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*