Posts

Showing posts from 2026

लक्ष्य से कई गुना आगे जौनपुर ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ में प्रदेश में बना नंबर-1

Image
जौनपुर, 01 अप्रैल।जनपद जौनपुर ने “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना” में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में जहां जनपद को 2700 का लक्ष्य मिला था, वहीं युवाओं के उत्साह और भरोसे ने इस लक्ष्य को कई गुना पीछे छोड़ दिया। योजना के तहत जनपद में कुल 9786 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8406 आवेदन बैंकों को भेजे गए। इनमें 4026 आवेदन ऋण स्वीकृति के लिए मंजूर किए गए, जबकि 4092 युवाओं को ऋण वितरित भी किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय युवाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि मजबूत संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ऋण प्राप्त कर चुके युवाओं से अपील की कि वे अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के साथ अन्य युवाओं का मार्गदर्शन करें और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें, ताकि जौनपुर आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे बढ़ सके। इस सफलता के पीछे उपायुक्त उद्योग, सहायक ...

जिलाधिकारी ने किया कोषागार के स्टाम्प भंडारण कक्ष का वार्षिक सत्यापन, नियमों के तहत हुआ निरीक्षण*

Image
जौनपुर वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 31 मार्च 2026 के अंतिम अवशेष के आधार पर कोषागार के स्टाम्प भंडारण से संबंधित द्वितालक कक्ष का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया। यह कार्य 01 अप्रैल को वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-5, भाग-2 के अपेन्डिक्स-20 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प भंडारण की स्थिति, अभिलेखों के संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, मुख्य रोकड़िया पवन कुमार, उप रोकड़िया सुरेश सिंह यादव, रमेश चन्द्र सरोज सहित कोषागार के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित ,निरंतर समर्पित भाव से करें कार्यः प्रो.वंदना सिंह

Image
पीयू की कुलपति को मिला प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 कार्यक्रम के अवसर पर गांधी दर्शन परिसर राजघाट में प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन “माटी” संस्था एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित था। बुधवार को नई दिल्ली से विश्वविद्यालय आने पर कुलपति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को “माटी सम्मान” प्राप्त होने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निष्काम भाव अपने कार्य करते रहना चाहिए। ...

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: बीएसए ने घर-घर जाकर कराया नामांकन

Image
जौनपुर। जनपद में “स्कूल चलो अभियान” के तहत प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर, विकासखंड बक्सा में नामांकन अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल स्वयं गांव पहुंचे और घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराया। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। अभियान के दौरान कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, विंध्यवासिनी उपाध्याय, समस्त अध्यापक, गांव के सम्मानित नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

श्रम संहिताओं के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने मनाया ‘काला दिवस’, पीएम को भेजा ज्ञापन

Image
जौनपुर। अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आवाहन पर बुधवार, 1 अप्रैल को यूपीएमएसआरए जौनपुर इकाई के सदस्यों सहित देशभर के दवा प्रतिनिधियों ने चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में दवा प्रतिनिधियों ने चारों श्रम संहिताओं को निरस्त कर बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 को यथावत लागू रखने की मांग की। साथ ही निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न देने, कर्मचारियों की छंटनी व स्थानांतरण पर रोक लगाने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। संगठन ने सभी सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन भुगतान, अधिनियम व नियमों का सख्ती से पालन, तथा एफएमआरएआई से वार्ता के बाद वैधानिक कार्य नियम निर्धारित करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से निगरानी व गोपनीयता में हस्तक्षेप पर रोक लगाने की भी मांग की गई। ज्ञापन में ईंधन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए...

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

Image
जौनपुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर जनपद जौनपुर सहित पूरे प्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों ने एनपीएस व यूपीएस के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान समस्त विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति आक्रोश और नाराजगी जाहिर की तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन समाप्त कर एनपीएस लागू किया गया, जबकि 1 अप्रैल 2025 से यूपीएस विकल्प के रूप में लाई गई। उन्होंने कहा कि दोनों ही योजनाएं शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं हैं, बल्कि अनिश्चित व बाजार आधारित होने के कारण बुढ़ापे को असुरक्षित बनाती हैं।...

*जौनपुर साइबर सेल का बड़ा एक्शन: 240 मोबाइल बरामद, 45 लाख की रिकवरी*

Image
जौनपुर, 31 मार्च 2026। जौनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं। ये मोबाइल न सिर्फ जौनपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही—के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से भी बरामद किए गए। बरामद फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ल...

*शाही पुल और गोमती घाट का होगा कायाकल्प, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Image
जौनपुर, 31 मार्च। शहर के ऐतिहासिक शाही पुल और आसपास स्थित मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को शाही पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण योजनाओं के संबंध में अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से विस्तृत जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को विशेष रूप से निर्देशित किया कि शाही पुल, गोमती घाट और नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि शाही पुल और गोमती घाट शहर की पहचान हैं, इनके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

*35 साल की सेवा के बाद विदाई: जौनपुर पुलिस के 3 कर्मी सम्मान के साथ सेवानिवृत्त*

Image
जौनपुर, 31 मार्च। पुलिस महकमे में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को भावुक माहौल में विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विदाई समारोह के दौरान साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं। ये हुए सेवानिवृत्त: उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन यादव,मुख्य आरक्षी रामजी राय, (उर्दू)अनुवादक अफजालुल हक खां कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। 

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

Image
जौनपुर, 30 मार्च। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों/परियोजना कार्यालय के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान जनपद की 51 नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता और बबीता सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। उन्होंने नव नियुक्त सहायिकाओं से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भा...

जौनपुर जेल का औचक निरीक्षण: बंदियों की सुविधाओं पर सख्ती, दिव्यांग कैदियों को मिली व्हीलचेयर और बैसाखी

Image
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मानवीय पहल भी देखने को मिली। पात्रता के आधार पर दोषसिद्ध और विचाराधीन...

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा

Image
जौनपुर में आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज 30 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई की, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस जनसुनवाई में SSP ने हर एक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण न केवल जल्द हो, बल्कि गुणवत्ता के साथ हो ताकि पीड़ित को वास्तविक न्याय मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया।

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*

Image
जौनपुर, 30 मार्च। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में नए लाभार्थियों के समावेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनवरी से मार्च 2026 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही विभागीय निरीक्षण, प्रवर्तन कार्यवाही, निलंबित एवं रिक्त उचित दर दुकानों, आईजीआरएस/जनसुनवाई और सिंगल स्टेज डिलीवरी प्रणाली की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के चयन की प्रक्रिया को तेज किया जाए। इसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर शीघ्र आवंटन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रस...

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

Image
जौनपुर। जनपद में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। अब तक जिले में 1,71,528 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जो सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। शेष उपभोक्ताओं के यहां भी मेसर्स जीएमआर द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह स्मार्ट मीटर ISI प्रमाणित हैं और रियल टाइम में बिजली खपत व बैलेंस की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। प्रीपेड प्रणाली पर आधारित ये मीटर मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज किए जा सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बिल भुगतान की झंझट से राहत मिलेगी। स्मार्ट मीटर की खास बात यह है कि भविष्य में सोलर कनेक्शन लेने पर भी मीटर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं, प्रीपेड भुगतान पर उपभोक्ताओं को 2 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। कम बैलेंस, भुगतान और खपत की जानकारी एसएमएस के जरिए लगातार मिलती रहती है। अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए अब बिजलीघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि मीटर स्वतः रिकनेक्ट हो जाता है। साथ ही UPPCL Smart App के...

भविष्य की जरूरत केवल डिग्री नहीं, विजन और कौशल से मिलेगी सफलता- प्रो. रुम्की बनर्जी

Image
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, विशेषज्ञों ने रखे विचार जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन रविवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इस दौरान प्रबंधन, नेतृत्व, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कौशल विकास जैसे समकालीन विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर अकादमिक विमर्श को समृद्ध किया। समापन सत्र में केके विश्वविद्यालय, नालंदा की प्रति कुलपति प्रो. रुम्की बनर्जी ने कहा कि आज का वैश्विक कॉर्पोरेट जगत ‘डिग्री-फर्स्ट’ से आगे बढ़कर ‘स्किल-फर्स्ट इकोनॉमी’ की ओर अग्रसर है, जहाँ व्यावहारिक कौशल और विजन को अधिक महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बावजूद जटिल समस्याओं के समाधान के लिए मानवीय संवेदना और रचनात्मक सोच अनिवार्य है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. कुशेन्द्र मिश्रा ने कहा कि केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्यो...

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Image
जौनपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दुष्कर्म के एक आरोपी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर टीम पहुंच गई। मृतक की पहचान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लगभग 10 दिन पहले गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक अन्य युवक भी आरोपी है और दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान विजय अपने एक परिचित के मकान में वाजिदपुर उत्तरी में छिपकर रह रहा था। इसी दौरान शनिवार देर रात उसने कथित रूप से कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार द...

मानव से मशीन तक: बदलती दुनिया में एआई बना नई प्रतिस्पर्धा का केंद्र- प्रो. योगेश उपाध्याय

Image
डिजिटल परिवर्तन के दौर में नवाचार और समन्वय की आवश्यकता: प्रो. वंदना सिंह विश्वविद्यालय में 'भारतीय कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे और चुनौतियां' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दो दिवसीय आयोजन में देश भर से जुटे विद्वान जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “कॉरपोरेट प्रणाली में उभरते मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत शनिवार को विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में हुई । इस संगोष्ठी में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और समकालीन विषयों पर अपने विचार साझा किए। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति प्रो. योगेश उपाध्याय ने कहा कि  आज विश्व भारतीय प्रतिभा को सम्मान दे रहा है, परंतु साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता  के बढ़ते प्रभाव ने नई चुनौतियों को जन्म दिया है। भारतीय समाज में ईमानदारी और आपसी विश्वास की सुदृढ़ परंपरा रही, किंतु समय के साथ इसमें गिरावट आई है, जिस पर गंभीर आत्ममंथन आवश्यक है। उन्होंने ऐतिहासिक स...

*मिशन शक्ति अभियान: जौनपुर पुलिस की सख्ती और संवेदनशीलता, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान*

Image
जौनपुर | प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को ज़मीन पर उतारते हुए जौनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। जौनपुर पुलिस ने साफ किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अफवाहों से मचा हड़कंप, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: 1389 KL डीजल और 1155 KL पेट्रोल उपलब्ध

Image
जौनपुर, 28 मार्च! जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। जिले के 275 पेट्रोल पंपों के माध्यम से ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 तक जनपद में 1389 किलोलीटर डीजल और 1155 किलोलीटर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही ऑयल डिपो से लगातार आपूर्ति जारी है, जिससे किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है। बताया गया कि 27 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में पेट्रोल-डीजल की बिक्री अधिक हुई, जिसके चलते 16 पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि, संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा तत्काल आपूर्ति शुरू कर दी गई है और स्थिति अब सामान्य हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें पेट्रोल-डीजल का भंडारण करने का प्रयास न करें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा ईंधन ...

*जौनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अवैध कट बंद होंगे, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन*

Image
*डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार और जागरूकता अभियान पर जोर* जौनपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई अहम निर्देश जारी किए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही जनपद के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य तेजी से कराए जाएं। सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्डों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने ओवरलोडिंग और तेज गति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सक...

टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

Image
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने हेतु विभिन्न माध्यम उपलब्ध जौनपुर 28 मार्च 2026 (सू0वि0)- उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि गत दिनों हुए बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों में हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। अब किसान फसल नुकसान की तत्काल, 72 घण्टे के अंदर सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 का प्रयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैट बाट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल pmfby.gov.in पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे उसके त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्या...

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Image
जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सेवईनाला निवासी प्रदीप यादव (34) पुत्र मंगरू यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा अंश यादव (13) पुत्र गुड्डू यादव को मामूली चोटें आई हैं। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकिया जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अंश यादव का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*

Image
जौनपुर, 27 मार्च। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉकों का गठन और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी निर्धारण का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी का प्रशिक्षण अप्रैल माह में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, जिससे सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्व-गणना प्रक्रिया 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकानसूचीकरण कार्य 22 मई से 20 जू...

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

Image
जौनपुर, 27 मार्च।जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से संयम बरतने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी 275 पेट्रोल/डीजल पम्पों के माध्यम से ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है और वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 मार्च 2026 को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री होने के कारण जनपद के 17 पेट्रोल पम्पों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि, तेल कंपनियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन पम्पों पर पुनः आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ न लगाएं और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें। इसके अलावा चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति पेट्रोल-डीजल...

279.64 लाख रूपये की दो परियोजनाएं हुई स्वीकृत -राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Image
113.75 लाख रु. की लागत से होगा श्री राम जानकी मंदिर मियापुर का अवस्थापना 165.89 लाख रु. की लागत से बनेगा डेरायुसूफ मे कान्हा गौशाला 500 गोवंशो के रहने के लिए, शेड, वेटनरी क्लिनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट भी बनेगा जौनपुर जनपद के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के प्रति संकल्पित नगर विधायक / खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा नगरीय क्षेत्रो मे अवस्थित संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलो पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु ‘वंदन योजना’के तहत जनपद के श्री रामजानकी मंदिर परिषद मियापुर परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु ₹113.75 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। मियापुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है जो गोमती तट पर स्थित है, जो सैकड़ो लोगों के आस्था का केंद्र है, मियापुर मोहल्ले वासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो, श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसके परिणाम स्वरुप श्री राम ज...

*पेट्रोल डीजल और गैस आपूर्ति के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें- जिलाधिकारी*

Image
*जनपद में ईंधन और गैस की है पर्याप्त उपलब्धता* *जौनपुर* !जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने ईंधन और गैस आपूर्ति के संबंध में अवगत कराया है कि जनपद में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसे यथावत बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी कई बार सभी उद्यमियों और नागरिकों से अपील की गई है कि डीजल और पेट्रोल की खपत को सम्यक भाव से, आवश्यकता पड़ने पर उपभोग करें, संयम के साथ ईंधन का उपयोग करें।                      इसी प्रकार गैस की आपूर्ति के संबंध में भी सम्यक उपभोग आवश्यक है यद्यपि खाड़ी युद्ध विशेष रूप से ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है तथापि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में 275 रिटेल आउटलेट है।                             जिला पूर्ति अधिकारी की सूचना के अनुसार कुल पेट्रोल पंप ड्राई हुए है, ऐसे पेट्रोल पंप ...

जौनपुर: आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 82 पव्वा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
जौनपुर: आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 82 पव्वा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जौनपुर 26! मार्च जिलाधिकारी दिनेश चंद के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के देवकली-सुल्तानपुर मार्ग पर आबकारी निरीक्षक अबुल क़ैस व पुलिस उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिज़वी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप यादव पुत्र लाल बहादुर यादव तथा चंद्रेश यादव पुत्र हरिलाल यादव, निवासी हमजापुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 82 पव्वा अवैध देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। जनपद में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी, प्रशासन सख्त। 

जौनपुर महोत्सव में गूंजा ‘विकसित भारत’ का सुर, डीएम के गीत ने बांधा समां

Image
जौनपुर, 26 मार्च। ऐतिहासिक शाही किला गुरुवार की शाम उस समय तालियों की गूंज से भर उठा, जब जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के स्वरचित गीत का लोकार्पण हुआ। “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना पर आधारित इस गीत “तड़पती धूप में देखो, पिघलती बर्फ में देखो” को बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य और जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि जनभावनाओं और विकास की अनुभूति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब शब्द और स्वर मिलते हैं, तो एक नई ऊर्जा जन्म लेती है, जो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। मंच पर मौजूद ज...

*अशोक की जयंती पर सपा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन*

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में महान शासक प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल (ईसा पूर्व 269-232) भारतीय इतिहास में एक सशक्त और अखंड शासन का प्रतीक रहा है। वे मौर्य वंश के सबसे प्रतापी शासकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक थे, जिन्होंने युद्ध का त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया। ऐसे महामानव को हम सभी नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। विचार गोष्ठी को सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, श्रद्धा यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोध...

*जौनपुर: डीआईजी का औचक निरीक्षण, थाना जफराबाद में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत*

Image
जौनपुर,वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने बुधवार को थाना जफराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। डीआईजी ने थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, बैरक, शौचालय और हवालात का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। थाना कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध के क्रम में व्यवस्थित रखने और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण कर संबंधित मुहर्रिर को लंबित माल के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पीआरवी वाहनों की जांच कर रिस्पांस टाइम कम करने पर जोर दिया। थाना समाधान दिवस को लेकर डीआईजी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जफरा...

फर्जी आधार से ई-टिकट बनाने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
जौनपुर, 25 मार्च। जनपद में साइबर धोखाधड़ी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से टैबलेट, मोबाइल फोन और नकली आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-टिकट जनरेट करते थे। इस अवैध गतिविधि से रेलवे टिकटिंग प्रणाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन यादव (निवासी सुचीतपुर, केराकत) और मोहित यादव (निवासी गद्दीपुर, केराकत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उप...

जौनपुर महोत्सव: नन्हे कलाकारों ने शाही किले में बिखेरा हुनर, निपुण विद्यालय हुए सम्मानित

Image
जौनपुर, 25 मार्च -ऐतिहासिक शाही किले में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन बेसिक शिक्षा विभाग की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत और यादगार बना दिया। परिषदीय विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नाटक, एकांकी, लोकगीत और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव उर्फ मम्मन जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। इस दौरान जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त “निपुण विद्यालय पुरस्कार” देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव में शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें शिक्षा को सरल और रोचक बनाने वाले नवा...

जौनपुर में डाक्टर के इलाज पर बड़ा सवाल हादसे में घायल दादा के बाद हुई पोते की भी मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का गम्भीर आरोप।

Image
जौनपुर। जहां समाज में डॉक्टरों को भगवान माना जाता है तो कुछ डाक्टर कि लापरवाही से दादा पोते की मौत के बाद परिजन ऐसे डॉक्टरों को हैवान की संज्ञा दे डालते है, जहां सड़क हादसे में घायल दादा-पोते की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिले के बदलापुर नगर/थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड 3 निवासी मुहम्मद सलीम (मुन्ना) के पुत्र अरबाज सिद्दीकी ( रोमी ) की दुर्घटना का मामला सामने आया है जहां बीते 11 मार्च 2026 को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए शहर स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दादा की उसी दिन मौत हो गई थी।घटना के बाद से ही पोते का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दूसरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि दुर्गा सीटी अस्पताल के डॉक्टर आलोक यादव की लापरवाही के चलते दोनों की जान गई है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग मा...

*शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आगाज, 623 जोड़ों का सामूहिक विवाह बना आकर्षण*

Image
जौनपुर, 24 मार्च 2026। ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुरू हुए इस आयोजन में पहले ही दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कुल 623 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की मौजूदगी रही। उनके साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक दिक्कतें कम होती हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सभ...