कंपोजिट विद्यालय भदरी में तहसील स्तरीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई संपन्न


सोरांव / बुधवार को तहसील स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय भदरी  में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज देवब्रत सिंह के आदेशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव सुमन मिश्रा के निर्देशानुसार जनपदीय नोडल व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव के मार्गदर्शन में टेबल टेनिस और बैडमिंटन की प्रतियोगिता संपन्न हुई टेबल टेनिस बालक वर्ग प्रियांशु, अभय,अर्जुन एवं बालिका वर्ग में शालिनी, कुसुम, सुमन का चयन संभाग के लिए किया गया जो 
कि 25 जुलाई 2025 को गांधी स्मारक इ का कल्याणपुर में होगी तथा बेडमिंटन बालक वर्ग में आर्यन,यश,नितिन एवं बालिका वर्ग में कुसुम, काजल, इकरा का चयन संभाग के लिए किया गया जो कि 25 जुलाई 2025 को हनुमत दत्त इ का इस्माइलगंज में होगी। जिसके निर्णायक गायत्री यादव, साधना यादव, सुमन देवी आरती नाथ रीना रहे। इ प्र अध्यापिका सुश्री सुषमा गोस्वामी ने सहयोग किया

 कृष्णा मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह